हिमाचल बिहार समेत 17 राज्यों मे बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी: केदारनाथ में 11 डिग्री पारा; राजस्थान-MP मे आज से फिर बढ़ेगा नतापमा





देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनो ं से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। IMD ने मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों मे ं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनम ें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।


उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड मे ं मार्च में हो रही बर्फबारी से सर्दी फिर लौट आई है। बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड, सिंथन किश्तवाड़ रोड और मुगल रोड बंद हो गई है। वहीं जोजिला दरें पर बर्फ जमन े से श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद कर दिया गया।


उत्तराखंड के चमोली में सोमवार रात भी बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ धाम का मंदिर परिसर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में तापमान - 11°C तक गिर गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है।


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार रात बारिश हुई और ओले भी गिरे । बिजनौर में तेज आंधी की वजह से पेड ़ उखड़ गए। सहारनपुर मे ं आंधी की वजह से टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत हो गई।


हालांकि IMD ने आज मध्य भारत के लिए यानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात में कोई चेतावनी नही ं दी है। यहा ं एक बार फिर तापमान बढ ़ सकता है।

Comments