राज्यसभा चुनाव हरियाणा में रात तक हंगामा:

ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग; NDA ने 37 में से 22 सीटें जीतीं, 10 सीटो का फायदा




हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर भाजपा की आपत्ति के कारण रात 10.25 बजे काउंटिंग शुरू हो सकी, जो रात 1.30 बजे तक चली। वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया में 16 घंटे लगे।


ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इससे भाजपा को फायदा मिला।


10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव में 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इनमें से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। विपक्ष को 2 सीटें मिलीं। तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर चुनाव हुए।


एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटे जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं

Comments